दिल्ली में बड़ा हादसा निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 लोगों की मौत
दिल्ली में बड़ा हादसा निर्माणाधीन इमारत ढही, 2 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके की गली सितारा में गुरुवार को एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। इमारत गिरने से मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मलबे के नीचे अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान जारी है।
घटना के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और बचाव एजेंसियां मलबा हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।








