कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। कैंसर की 1364 दवाओं की नई अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) आज से लागू हो गई है। नए नियमों के अनुसार दवा विक्रेता निर्धारित कीमत से अधिक पैसे नहीं वसूल सकेंगे। यदि कोई दुकानदार दवाओं की तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगता है, तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कैंसर का इलाज पहले से ही काफी महंगा होता है। ऐसे में दवाओं की कीमतों पर नियंत्रण से मरीजों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। दवा खरीदते समय ग्राहक बिल जरूर लें और उस पर लिखी MRP की जांच करें।








