कोन होगा फतेहाबाद से अगला विधायक

विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी माहौल बिलकुल गर्म हो चुका है। इस बार फतेहाबाद की सीट सबसे हॉट सीटो में से एक है। क्योंकि फतेहाबाद से सबसे ज्यादा तो कांग्रेस के टिकट मांगने वालो की लाइन लगी है। इनमे से कोन बाजी मारेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा पर बलवान सिंह दौलतपुरिया और डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच अब तक सबसे मजबूत माने जा रहे है। हरियाणा कांग्रेस दो खेमों में बंटी हुई है एक हुड्डा गुट और दूसरा सेलजा गुट। अगर हम डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच के पिछले चुनाव की बात करे तो उनकी हार का अंतर अपने प्रति दवन्दी चौधरी धुडाराम से बहुत कम था। इस बार देखते क्या वो उस अंतर को जीत में पर्वतीत कर पाएंगे। इस बार कांग्रेस से आनंद वीर गिलाखेड़ा और उनके पिता भी अपने आप को मजबूत दिखाने की कोसिस कर रहे है। उनके पिता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी माने जाते है। वो निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस को समर्थन देकर संसदीय सचिव भी रहे है। अब आनंदवीर को लोगो का कितना समर्थन मिलेगा ये तो आने वाला समय बताएगा।

टिकट मांगने वालों की लिस्ट में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया का भी नाम शामिल है। बलवान सिंह फतेहाबाद से आईएनएलडी पार्टी से विधायक रहे है। उनकी जनता में अच्छी पकड़ है। उनको जनता का समर्थन भी अपार मिल रहा है पर आने वाले विधान सभा इलेक्शन में उनको कितना समर्थन देगी ये आने वाला वक्त बताएगा। ऐसे ही 19 कैंडिडेट टिकट मांग रहे है।

 

टिकट तो सिर्फ एक को मिलनी है बाकी पार्टी में रह कर पार्टी को समर्थन देंगे या निर्दलीय चुनाव लडेंगे या अन्य पार्टी में शामिल होंगे। आपकी नजर में कोन सबसे अधिक मजबूत उमीदवार होगा ये आप जरूर अपनी राय दे।

 

 

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स