बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से ठीक पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान बदरी विशाल के अंतिम दर्शन करने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में भक्त धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर लंबा जाम लग गया। इसके चलते यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कपाट बंद होने से पहले बदरीनाथ धाम में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।








