राजस्थान: हथियारबंद गैंग ने घर पर हमला किया

25–30 हथियारबंद बदमाशों ने घर पर हमला, महिला को पटककर की तोड़फोड़; मोहल्ले में दहशत

राजस्थान के श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी क्षेत्र में बुधवार रात एक परिवार पर 25–30 हथियारबंद बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 9 बजे महिला पार्क के पास हुई, जब बदमाश लाठी, डंडे, तलवार और कुल्हाड़ी लेकर घर की ओर दौड़े।

पीड़ित महिला ने बताया कि दरवाजा खोलते ही 3–4 युवकों ने उन्हें पकड़कर जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग आए और किसी तरह हमलावरों को बाहर धकेलकर दरवाजा बंद किया। इसके बाद बदमाशों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश, पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए, बाहर खड़ी बाइक, कार और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दर्जनभर से ज्यादा युवक हथियार लेकर घर की ओर दौड़ते, पत्थर फेंकते और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में आसपास के लोग चीख-पुकार के बीच घरों में दुबकते हुए दिखाई देते हैं।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने खुलेआम धमकी दी—“अगर पुलिस को बुलाया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे”

हमले की सूचना मिलने पर पुरानी आबादी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नागरिकों में अभी भी भय का माहौल है, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि राजस्थान पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।

Umesh Kumar
Author: Umesh Kumar

welcome to Jhalko Bagdi

Picture of Umesh Kumar

Umesh Kumar

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स