बीकानेर के लूणकरणसर गांव में रातोंरात बना 40 फीट गहरा विशाल गड्ढा लोगों के लिए दहशत का विषय बन गया है। डेढ़ बीघा बड़े इस गड्ढे में पेड़, सड़क सब समा गए हैं।

बीकानेर के लूणकरनसर में सोमवार देर रात अचानक एक बीघा के क्षेत्र में जमीन धंस गई। खेत में मौजूद पेड़ और पास से गुजर रही सड़क भी उसमें दफन हो गई। जमीन धंसने से करीब 82 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। घटना से हर कोई हैरान है। मामला भोपालराम रोड का है।

जिले से लूणकरणसर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। मंगलवार सुबह गांव में एक खेत की जमीन करीब 40 फीट तक धंसी हुई नजर आई। घटना की सूचना मिलने पर भू-गर्भ विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञ पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना लूणकरणसर के सहजरासर गांव की है।

जानकरी के अनुसार यहां एक किसान अपने खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि उसके खेत की करीब एक से डेढ़ बीघा जमीन अंदर धंस गई। आसपास लगे पेड़, सड़क सब इस गढ्ढे में समा गए। इसके बाद उसने अपने आसपास के लोगों को इस बात की सूचना दी और सभी लोग मौके पर पहुंचे।

आमतौर पर जमीन धंसने की घटनाएं माइन्स वाले इलाकों में ही होती हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस इलाके में कोई माइन्स भी नहीं है। यहां के लोग खेती करके ही अपना जीवन यापन करते हैं। फिलहाल इस इलाके में जमीन धंसने से लोगों में भय का माहौल है। जमीन धंसने के इस मामले में जांच होने के बाद ही पता चल सकेगा कि अचानक जमीन कैसे धंसी।

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स