हरियाणा का 23वां जिला होगा बनेगा गोहाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया की कमेटी बनी है, नार्म्स पूरे होते ही घोषणा होगी। इस से पहले हरियाणा मे 22 जिले थे। गोहाना राज्य का 23वां जिला होगा।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश का 23वां जिला गोहाना होगा। सोनीपत के गोहाना में संत कबीरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सैनी ने कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। कमेटी के नॉर्म्स पूरे होते ही गोहाना को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी,CM ने कहा कि गोहाना से जींद रोड तक बाइपास निर्माण भी जल्द पूरा होगा, इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही प्रदेश की SC और OBC की धर्मशालाओं के लिए भी 100 करोड़ रुपए जारी की जाएगी।

सीएम ने सभी को संत कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘कबीर वाणी का हर शब्द प्रेरणा देता है। आज भी उनके के दोहे जीवन का सच बयां करते हैं।’

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स