नोहर में आज श्री रूपराम स्वामी लॉ कॉलेज अरड़की रोड नोहर में एलएलबी प्रथम वर्ष सत्र 2024-25 के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्वितीय वर्ष के सभी छात्र और छात्रों ने प्रथम वर्ष के सभी नए छात्र और छात्राओं के माथे पर तिलक करके और उनका मुंह मीठा करवा कर कॉलेज में प्रवेश करवाया गया । इस अवसर पर श्री रूप राम स्वामी लॉ कॉलेज के डायरेक्टर अमर सिंह स्वामी ने बच्चों को भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में ओर उनके उज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कॉलेज के उप प्राचार्य श्री पवन कुमार ने बच्चों को स्वागत करने से एक दूसरे के साथ मिलने जुलने वह अन्य क्लासों के छात्र व छात्राओं के साथ बातचीत करने का अवसर मिलता है। इसके साथ पवन कुमार जी ने सभी छात्र और छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए प्रेरित किया महाविद्यालय द्वारा प्रदत गुणवत्तापूर्ण विधि की शिक्षा को ग्रहण कर कानून के अलग-अलग क्षेत्र में अपना और अपने परिवार का और अपने कॉलेज का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कॉलेज की तरफ से सभी के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई।

इसके साथ नोहर में हो रही लोक अदालत जो 14 नवंबर को होनी थी वह अब बदल कर 28 नवंबर को होगी इस लोक अदालत में नोहर क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की अगर कोई समस्या है तो उसकी सुनवाई लोक अदालत में की जाएगी। इसमें किसी प्रकार के वकील करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। इस अवसर पर डॉक्टर नीरज मलिक, सुमित सहु, विजय कुमार कसौटिया, संजय महर्षि, धनंजय, पायल, शीतल, कविता सहित अनेक अनेक छात्र में छात्र उपस्थित रहे।



