इस साल होने वाले विधान सभा चुनाव एक अक्टूबर को होने निर्धारित हो गए है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक अक्टूबर की तैयारियों के दिए आदेश, हरियाणा मे विधान सभा चुनाव की तारीख बदलने को लेकर कोई आसार नहीं दिख रहे है। भाजपा ने चुनाव आयोग से ये मांग की थी की चुनाव की तारीख को एक अक्टूबर से बदल कर आगे बढ़ा दी जाये । पार्टी ने चुनाव से पहले और बाद मे छुटियों का हवाला देते हुए कहा की इससे मतदान प्रतिशत कम हो सकता हैं।
इंडियन नेशनल लोकदल ( इनेलो ) के नेता अभय चौटाला ने भी चुनाव को टालने की मांग की थी। हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (aap) ने भाजपा की आलोचना करते हुए दावा किया था की बीजेपी पार्टी चुनाव का सामना करने से डर रही हैं।
आज मुख्य चुनाव आयोग ने आज ये साफ कर दिया की चुनाव तय दिनांक एक अक्टूबर को ही होगा। चुनाव की तैयारी कर ली जाये।
Author: Jhalko Bagdi
Post Views: 298



