हरियाणा परिवहन की बस ड्राइवर के पास मिली डोडा पोस्त, सिरसा से पोखरण के बीच चलती थी बस
हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमाल गांव के समीप वाहनों की जांच की जा रही थी। शुक्रवार शाम को राजस्थान के नोहर ( हनुमानगढ़ ) की ओर से आ रही हरियाणा परिवहन की एक बस की तलाशी ली गई। पुलिस ने देखा कि रोडवेज बस चालक की सीट के पीछे एक प्लास्टिक का बैग रखा हुआ है।
पुलिस ने जब बैग के बारे में पूछा कि ये किसका है। तो इस पर बस ड्राइवर घबरा गया और कहने लगा कि यह तो मेरा है। इसके बाद ज़ब पुलिस ने तलाशी ली। तो उसके अंदर डोडा पोस्ट मिले। पुलिस को तलाशी के दौरान 4 किलो 485 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। इस पर आरोपी ड्राइवर रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने नजदीकी राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाया गया। राजपात्रित अधिकारी कृष्ण कुमार राजकीय सीनियर सेकेंडरी रुपावास को बुलाकर तलाशी ली। जिसमें डोडा पोस्त मिला। इसके बाद बरामद बैग डोडा पोस्त का कम्प्युटराईज कांटे द्वारा वजन किया गया। जिसमें बस ड्राइवर के पास 4 किलो 685 ग्राम पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपी ड्राइवर रमेश कुमार गांव नाथूसरी कलां का है और उसने बताया कि वह राजस्थान के नोहर से डोडा पोस्त लेकर आया। जांच अधिकारी पूनम सिंह ने बताया कि इस मामले की फिलहाल जांच चल रही हैं।
https:/crime/4872/