हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही टिकट लेने को लेकर सभी उम्मीदवार अपनी अपनी दाँव पेंच लगा रहे है। इसी को देखते हुए सिरसा विधानसभा सभा सीट से 2019 मे आजाद उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। गोकुल सेतिया सिरसा से 5 बार विधायक रहे लक्ष्मण दास अरोड़ा के नाती है। लक्ष्मण दास अरोड़ा कांग्रेस मे थे और 5 बार विधायक रहे है। गोकुल सेतिया की माँ सुनीता सेतिया 2014 मे भाजपा की टिकट पर सिरसा से चुनाव लड़ चुकी है मगर वह हार गयी थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा से उनके व उनके परिवार के रिश्ते बिगड़ गए और सेतिया परिवार ने भाजपा छोड़ दी।
कांग्रेस जॉइन करने के बाद गोकुल सेतिया ने बताया की हरियाणा मे कांग्रेस की सरकार बन रही है ओर हम चाहते है की हमारे इलाके की भी भागीदारी सरकार के अंदर हो 10-15 साल से हमारे इलाके को इग्नोर किया जा रहा है। भाजपा मे होते हुए मेने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किये थे। उनको हमारी यह चीज़े हजम नहीं हुई। ओर उन्होंने मेरा टिकट काट दिया मेने निर्दलीय चुनाव लड़ा। सिरसा के लोगो को भरपूर आशीर्वाद ओर वोट दिया। मैं पिछला विधानसभा चुनाव 600 वोट से हार गया।
गोकुल सेतिया को पंजाब के कांग्रेस सासंद राजा वडिंग के जरिये मिली एंट्री। गोकुल ने प्रदेश नेतृत्व को छोड़कर वाया पंजाब से नई दिल्ली का रास्ता चुनते हुए टिकट की मांग की है । सूत्र बताते है की गोकुल सेतिया पंजाब के कांग्रेस नेता सांसद राजा वडिंग के जरिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क मे थे। आज दिल्ली मे नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड़्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सक्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया। बीजेपी ने सिरसा सीट हरियाणा लोकहित पार्टी से गोपाल कांडा को दी है। गोपाल कांडा से फिर से मुकाबला तय। गोकुल सेतीया का इस बार भी गोपाल कांडा से मुकाबला तय माना जा रहा है। वही लोकसभा चुनाव मे सिरसा विधानसभा क्षेत्र मे 13 हजार 350 वोटो से लिड हासिल करने वाली कांग्रेस नेता भी उत्साहित है उल्लेखनीय है की सिरसा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 31वार्ड व 31गांव आते है! ज्यादातर चुनाव वैश्य व पंजाबी समुदाय के बिच ही हुए है दोनों समुदाय की हार जीत मे निर्णायक भूमिका रहती है गोपाल कांडा इस बार भाजपा के समर्थन से मैदान मे आये है। ऐसे मे दोनों उमीदवारो के चुनाव लड़ने से सिरसा मे मुकाबला रोमांचक रहने वाला है।



