हरियाणा मे कांग्रेस और आप के बीच हुआ गठबंधन

हरियाणा में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी का गठबंधन तय, सिर्फ 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी चुनाव

 

हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में गठबंधन तय हो गया है। पांच सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में

1. जींद

2. कलायत

3. गुहला

4. पानीपत ग्रामीण

5. पिहोवा

ये पांच सीट शामिल है। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने दस सीटें मांगीं थी, लेकिन पर पांच पर सहमति बनी है। इसके लिए आज हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के आवास पर मीटिंग हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्डा पहुंचे। इस गठबंधन की पहल लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने की। एक दिन पहले यानी 3 सितम्बर मंगलवार को राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी से बातचीत के लिए चार मेंबरों की कमेटी बनाई। जिसमें पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान को भी रखा गया। वहीं गठबंधन की पहल से हरियाणा में कांग्रेस के लिहाज से राहुल गांधी ने तीन बड़े संदेश दिए हैं। पहला संदेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए है कि अपने स्तर पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कहकर वह खुद को कांग्रेस से बड़ा नेता न समझें। दूसरा भाजपा की गैर जाट पॉलिटिक्स का भी तोड़ में निकाला कि कांग्रेस भी अकेले जाट वोट बैंक पर निर्भर नहीं रहेगी।

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स