बीजेपी ने आज जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली सूची, जिसमे मौजूदा 9 विधायकों का टिकट कटा
दो विधायकों की सीट बदली गई
डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला तो वहीं कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को कोसली की जगह रेवाड़ी से टिकट दिया गया है।
राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि का टिकट कटा कपूर वाल्मीकि को बनाया गया उम्मीदवार
मंत्री रणजीत चौटाला घर के ना घाट के, रानिया से टिकट कटा
बीजेपी नेता सावित्री जिंदल और जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग रह गए खाली हाथ
जेजेपी से आये तीन विधायक देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, अनूप धानक को मिली टिकट
परिवारवाद
पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को टिकट
पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को टिकट
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव को टिकट
किरन चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट
कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को टिकट
पूर्व विधायक हरिचंद्र मिड्ढा के बेटे केएल मिड्ढा को टिकट
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के पुत्र सुनील सांगवान को टिकट
पूर्व मंत्री महावीर यादव के बेटे राव नरबीर को टिकट
महम : शमशेर खरकडा ने बीजेपी को कहा बाय बाय
भाजपा हरियाणा को टिकट वितरण के तुरंत बाद पहला झटका लगा




