हिसार जिले की 7 विधानसभा में आदमपुर बीजेपी के लिए सेफ, नारनौंद समेत 6 सीटों पर फंसा मुकाबला

हिसार जिले की 7 विधानसभा में आदमपुर बीजेपी के लिए सेफ, नारनौंद समेत 6 सीटों पर फंसा मुकाबला

आदमपुर में बीजेपी ने भव्य बिश्नोई को टिकट दी है वहीं कांग्रेस ने चंद्रप्रकाश जांगड़ा को उतारा है। अभी तक आदमपुर में बीजेपी बढ़त पर है। इनेलो ने रणदीप को टिकट दी है।

उकलाना में बीजेपी ने जजपा के पूर्व विधायक अनूप धानक को, कांग्रेस ने पूर्व विधायक नरेश सेलवाल को टिकट दी है। अनूप धानक का हलके में विरोध देखकर यहां बीजेपी की हालत काफी खराब दिख रही है। यंहा से इनेलो ने बलराज सबरवाल को टिकट दी है। मुकाबला इनेलो और कांग्रेस के बीच है।

बरवाला में बीजेपी ने नलवा से सीट बदल कर इस बार कुम्हार जाति के रणबीर गंगवा और कांग्रेस ने कुम्हार जाति के रामनिवास घोडेला को उतारा है। इनेलो ने यहां जाट महिला उम्मीदवार संजना सातरोड को टिकट देकर मामला त्रिकोणीय कर दिया है। यंहा भी इनेलो मजबूत स्थिति में दिखाई पड़ रही है।

हांसी में बीजेपी ने पूर्व विधायक विनोद भ्याना पंजाबी को टिकट दी है वहीं कांग्रेस ने जजपा से आए राहुल मक्कड़ पंजाबी नेता को टिकट दी है। हांसी में कई कांग्रेसी नेता बगावत कर गए हैं। विनोद भ्याना के खिलाफ लोगों की नाराजगी है लेकिन राहुल मक्कड़ से खुद कांग्रेसी नाराज हैं। यंहा इनेलो से रविंद्र कुमार को टिकट दी है।

नारनौंद में बीजेपी से पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़ और इनेलो से उमेद लोहान के बीच फंसा हुआ मुकाबला है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले वोट से जस्सी को बढ़त है वहीं जजपा विधायक गौतम का साथ मिलने से कैप्टन की ताकत भी बढ़ी है। और ये सीट का रिकॉर्ड रहा है यंहा से कभी कांग्रेस नहीं जीती। बाकी इस बार मुकाबला मजेदार है। ये सीट इनेलो काफ़ी मजबूत स्थिति में दिख रही है।

नलवा विधानसभा से बीजेपी ने रणबीर गंगवा की टिकट काटकर पूर्व कांग्रेसी रणधीर पनिहार को टिकट दी है वहीं कांग्रेस ने नए नेता अनिल मान पर दांव खेला है। कांग्रेस के कई बगावती नेताओं ने यहां कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। यंहा इनेलो को छोड़ कर आये सम्पत सिंह को किसी भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया। यंहा से इनेलो ने सरवन कुमार वर्मा को टिकट दिया है। यंहा भी तिकोणा मुकाबला और इनेलो मजबूत स्थिति में दिख रही है।

 

हिसार में बीजेपी ने पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता को तीसरी बार और कांग्रेस ने रामनिवास राडा को दूसरी बार मैदान में उतारा है। कमल गुप्ता के प्रति जनता में और खुद भाजपा में बगावत देखकर हाल बीजेपी से टिकट ना मिलने पर आज़ाद उम्मीदवार सावित्री जिंदल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। यंहा इनेलो से श्याम लाल मैदान में है।

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स