डॉ. अरुण चतुर्वेदी भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे
राजस्थान — राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसा ब्यावर के पास तब हुआ जब डॉ. चतुर्वेदी पाली से जयपुर लौट रहे थे। अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसा इतना तेज था कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया, लेकिन डॉ. चतुर्वेदी, उनके ड्राइवर और सुरक्षा कर्मियों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई।
दुर्घटना के बाद डॉ. चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा—
“होइहि वही जो राम रचि राखा… ईश्वर की कृपा से बड़ा हादसा टल गया।”
स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और अचानक जानवर आने के कारण हुआ। कार को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
इस घटना के बाद समर्थकों और नेताओं ने डॉ. चतुर्वेदी के स्वस्थ होने पर राहत जताई है।
Author: Umesh Kumar
welcome to Jhalko Bagdi



