हादसा: अलवर एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस ट्रक से टकराई

हादसा: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वोल्वो की ट्रक से भीषण टक्कर

हादसा: अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार वोल्वो बस अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रक में चकराते हुए जोरदार टक्कर मार गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत राजगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ कुछ की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोने से यह भीषण दुर्घटना हुई।

मौके पर पुलिस ने ट्रक चालक और वोल्वो बस के परिचालक से पूछताछ शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे पर हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Umesh Kumar
Author: Umesh Kumar

welcome to Jhalko Bagdi

Picture of Umesh Kumar

Umesh Kumar

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स