असम रेल हादसा: सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के इंजन सहित 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

SHARE:

असम में सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा रेल हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन का इंजन सहित छह डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और राहत-बचाव दल सक्रिय हो गए। घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Weather

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें