रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच लगभग नौ महीने बाद आमने-सामने शांति वार्ता शुरू हुई है। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य युद्ध को रोकने और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के संभावित रास्ते तलाशना है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष के कारण दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में इस वार्ता से पूरी दुनिया की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। अब देखना होगा कि बातचीत से कोई ठोस समझौता निकलता है या नहीं।








