FMGE Result 2026: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 40,893 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से केवल 9,354 उम्मीदवार ही पास हो सके, जबकि 31,539 उम्मीदवार असफल रहे। इस तरह परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 22.87 फीसदी रहा और करीब 77 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर पाए। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के नतीजों ने मेडिकल उम्मीदवारों को चौंका दिया है।









