हरियाणा में MLA पर रेप की FIR, चुनाव के बीच महिला ने दर्ज कराई शिकायत, 1 सितंबर को BJP जॉइन करनी थी।जिले के एक विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज*
जींद पुलिस ने दर्ज किया विभिन्न धाराओं में मामला
नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा हैं आरोपी
2 दिन पहले दर्ज हो चुका मामला
पुख्ता सूत्र : 2 दिन से मामले को दबाए हुए थी जींद पुलिस
*विधानसभा चुनाव से पहले रामनिवास सुरजाखेड़ा खेड़ा की परेशानी बढ़नी तय*
जींद मे नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ एक महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं। उसने जींद महिला थाने मे गुरुवार को इसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई है। FIR दर्ज करने के बाद इस मामले मे पुलिस विभाग कुछ बोलने की स्थिति मे नहीं है। आरोपी विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने सोशल मिडिया पर पोस्ट डालकर इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है की उन पर लगे सभी आरोप राजनीति से प्रेरित है।
रामनिवास सुरजाखेड़ा ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर क्या लिखा –
राजनीति इतने निचले स्तर पर आ जायेगी, ये कभी सोचा नहीं था।
दुख की बात है की चुनाव के एकदम पहले साजिशों के तहत मुझे कमजोर करने की ये कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुझे कुछ सूत्रों से पता चला है की मेरे खिलाफ कुछ असमाजिक तत्वों ने दुष्कर्म की झूठी FIR दर्ज करवाई है।
मगर फिर भी मैं हर अग्नि परीक्षा के लिए तैयार हूं, क़ानून से अपील है – पुरे मामले की निष्पक्षता से जाँच करें मैं सहयोग के लिए पूरी तरह हर समय तैयार हूं। 🙏🙏

Author: Jhalko Bagdi
Post Views: 839



