आदमपुर में कुलदीप बिशनोई और भव्य के साथ गांव वालों ने की बहस- धका मुकी
हल्के आदमपुर के गांव कुतियावाली में ज़ब बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई और उनके साथ प्रचार करने गए कुलदीप बिश्नोई के साथ गांव वालों ने की बहस-धका मुकी।
विधानसभा आदमपुर के गांव कुतियावाली में जब कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य के लिए वोटो की अपील करने पहुंचे। तो गांव के लड़को के साथ भव्य की बिश्नोई की तीखी नोक झोक हो गई और बात हाथा पाई तक पहुँच गई। गांव के ही एक लडके ने पुरे घटना क्रम का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया तो बिश्नोई समर्थको से उसका मोबाइल तक टूट गया। कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई को गांव वालों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने विधायक भव्य बिश्नोई पर गांव की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए। गांव के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने खुद बीच बचाव कर भव्य बिश्नोई और कुलदीप का काफिला गांव से बाहर निकाला। गांव के काफ़ी लोग काफिले के पीछे दौड़े।
इस मामले को लेकर प्रशासन सख्ते में आ गया है। हिसार एस पी ने आदमपुर थाने से पुरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन ने कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई की अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रशासन ने अन्य प्रत्याशीयों की सुरक्षा देने पर विचार कर रहा है।
बात किस बात पर बिगड़ी
भव्य बिश्नोई ने आदमपुर सीट पर 2022 में हुए उप चुनाव जीता था। वो अपने भाषण में गांव कुतियावाली में 71 लाख रूपये के विकाश करवाने की बात बोली तो गांव वाले भड़क गए। पूछने लगे की हमारे गांव में 71 लाख का कोनसा काम हुआ है। हमें काम गिनवा दो जो काम हुए है वो। इस बात को लेकर गांव के कुछ लड़को के साथ भव्य की कहा सुनी हो गई। कुलदीप बिश्नोई ज़ब बीच बचाव करने आये तो वहां खड़े किसी गांव के युवक ने पुरे मामले की वीडियो बनाने लगा तो भव्य बिश्नोई उसे वीडियो ना बनाने के लिए बोला। भव्य का हाथ एक लडके के हाथ से टकरा गया और उसका मोबाइल गिरकर टूट गया। इस से भीड़ भड़क गई और धक्का मुकी की नौबत आ गई। उसके बाद कुलदीप और भव्य वहां से चले गए।



