जयपुर में दीवार गिरने की घटना: निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की दीवार ढही, कई मजदूर दबे
जयपुर। जयपुर में दीवार गिरने की घटना सोमवार दोपहर राजस्थान की राजधानी में सामने आई। सुभाष चौक थाना क्षेत्र के पन्नी गरान मोहल्ले में निर्माणाधीन मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के समय 4 मजदूर काम कर रहे थे, जो दीवार गिरते ही मलबे के नीचे दब गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मलबे में दबे एक मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है और उसे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। बाकी तीन मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जयपुर में दीवार गिरने की घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। आसपास के लोगों ने पहले खुद रेस्क्यू शुरू किया और फिर पुलिस व सिविल डिफेंस टीम को सूचित किया।
Author: Umesh Kumar
welcome to Jhalko Bagdi



