सरदारशहर में नगरपरिषद ज़मीन घोटाले में दो आरोपी गिरफ्तार

सरदारशहर नगरपरिषद की बेशकीमती जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

सरदारशहर। नगरपरिषद सरदारशहर की क़ीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से जमीन संबंधी धोखाधड़ी में सक्रिय बताए जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में—
1️⃣ फुसें खां, पुत्र अस्त अली खां, उम्र 71 वर्ष, जाति कायमखानी, निवासी वार्ड नं. 43 कायमखानी मोहल्ला, सरदारशहर। वर्तमान में यह मुंबई के जागेश्वरी वेस्ट स्थित एम.एस. टॉवर, फ्लैट नं. 201-202, बेहराम बाग रोड, सुल्तानाबाद सोसायटी में रह रहा था।

2️⃣ बनजी खां, पुत्र अस्त अली खां, उम्र 58 वर्ष, जाति कायमखानी, निवासी वार्ड नं. 25 कायमखानी मोहल्ला, करबा, सरदारशहर।

दोनों के खिलाफ नगरपरिषद की भूमि को फर्जी तरीके से अपनी बताकर बेचने, दस्तावेजों में हेराफेरी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस अन्य संभावित लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला एक बड़े फर्जीवाड़े का हिस्सा हो सकता है, इसलिए सम्पूर्ण रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Umesh Kumar
Author: Umesh Kumar

welcome to Jhalko Bagdi

Picture of Umesh Kumar

Umesh Kumar

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स