अजमेर रेलवे स्टेशन पर बम की दहशत, 3 संदिग्ध हिरासत में
अजमेर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर बम होने की सूचना के बाद अफरा-तफरी मच गई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्टेशन परिसर में बम होने की सूचना दी, जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेशन को खाली कराया और पूरी सुरक्षा घेराबंदी कर दी।
करीब 3 घंटे तक डॉग स्क्वॉड और बम डिफ्यूजल स्क्वॉड ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, पार्किंग एरिया और ट्रेनों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को काफी देर तक प्लेटफॉर्म के बाहर रोक दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस को तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिन्हें रोककर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में युवकों के बयान संदिग्ध लगे, इसलिए उन्हें आगे की जांच के लिए थाने ले जाया गया है।
फिलहाल तलाशी में किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। मामला संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सूचना देने वाले की पहचान की जांच की जा रही है।
Author: Umesh Kumar
welcome to Jhalko Bagdi



