श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत, 600 घर तबाह

श्रीलंका: बाढ़ और भूस्खलन से 56 लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घर तबाह; हालात बदतर

बाढ़ ने श्रीलंका में भारी तबाही मचा दी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में भीषण बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई है। अब तक 56 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 600 से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। हजारों लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, देश के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे गांवों और शहरों में पानी भर गया है। भूस्खलन की वजह से कई सड़कें और पुल बह गए हैं, जिससे बचाव टीमों को दूर-दराज़ के इलाकों तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है।

सरकार ने हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद कर दिए हैं। सेना, नेवी और एयरफोर्स को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दिया गया है। प्रभावित इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई बाधित है, जबकि हज़ारों लोग अभी भी फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 24 घंटे और महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। राहत के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों से भी सहायता मांगी गई है।

Umesh Kumar
Author: Umesh Kumar

welcome to Jhalko Bagdi

Picture of Umesh Kumar

Umesh Kumar

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स