4 दिन से लापता था पूर्व फौजी, घरवाले हर जगह खोजते रहे, फिर अपनी ही दुकान का डी-फ्रिजर खोला तो उड़े होश

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा में स्थित गांव रोहणा में पूर्व फौजी की हत्या से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी वीरेंद्र 13 अप्रैल से गायब था और उसके परिवार ने 15 अप्रैल को खरखोदा थाना में अपरहण का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद जब परिवार दुकान पर पहुंचा तो बदबू आने के बाद भी फ्रिज को खोला गया और शव बरामद हुआ.

फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, गांव रोहणा निवासी गीता ने 15 अप्रैल को अपने पति वीरेंद्र (50) की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी. उन्होंने बताया था कि उनके पति 13 अप्रैल को घर से एनएच-334बी के पास अपनी चाय-शीतलपेय की दुकान पर गए थे. जब वह वापस घर नहीं लौटे तो वह उन्हें देखने के लिए दुकान पर गए थे. वहां पहुंचने पर दुकान बंद मिली थी.इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आसपास तलाश की थी. कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी. पुलिस ने गीता की शिकायत पर अज्ञात पर उन्हें बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया था.

मंगलवार रात को वीरेंद्र का बेटा अपने चाचा के साथ दुकान पर खड़ी बाइक लेने गया तो अंदर डीप फ्रीजर बंद था. डीप फ्रीजर से बदबू आ रही थी. जिस पर उन्होंने फ्रीजर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. फ्रीजर के अंदर वीरेंद्र का शव पड़ा था. उन्होंने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

4 दिन से लापता था पूर्व फौजी, घरवाले हर जगह खोजते रहे, फिर अपनी ही दुकान का डी-फ्रिजर खोला तो उड़े होश

हरिप्रकाश सब इंस्पेक्टर खरखौदा थाना  ने बताया कि 13 अप्रैल को गांव रोहणा निवासी वीरेंद्र लापता हुआ था और उसके बाद 15 तारीख को अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया था. लापता सेवानिवृत्त फौजी का शव उनकी दुकान के अंदर डीप फ्रीजर में मिला है. मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है. गहनता से जांच कर जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा.

Tags: Haryana news live, Haryana News Today, Sonipat crime news, Sonipat news today

Source link

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स