पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, 7 दिवस का राष्ट्रीय शोक

 

 

नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पूर्व पीएम लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था।

 

हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कल किया जाएगा।

 

मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। वे देश के पहले सिख और सबसे लंबे समय तक रहने वाले चौथे प्रधानमंत्री थे। और एक महान अर्थ शास्त्री थे।

 

मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिवस का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। सुबह 11 बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं।

 

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने अपने X हेंडल पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।

 

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े आयोजन भी कैंसिल हो गए हैं पार्टी के इवेंट 3 जनवरी के बाद शुरू होंगे।

 

 

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स