चुनाव नजदीक आते ही सभी अपनी अपनी पार्टीयो से टिकट लेने के लिए जोर लगा रहे है। वहीं कुछ उमीदवारों ने अपनी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे खुद को मैदान मे उतार दिया है। अगर हम जीकर करें कोंग्रेस का तो फतेहाबाद विधान सभा सीट से टोटल 19 उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। पार्टी हाई कमान ने ये बता दिया है की जिसकी दो जमानत जब्त हुई हो उसे पार्टी टिकट नहीं देगी। ऐसे मे फतेहाबाद विधान सभा से ये उम्मीदवार संभावित हो सकते है।
संभावित उम्मीदवार
1. डॉक्टर विनीत पुनिया

अगर देखा जाये तो डॉक्टर विनीत पुनिया को टिकट इसलिए मिल सकती है की उनका राहुल गाँधी और रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ अच्छा सम्बंध है। डॉक्टर विनीत पुनिया ने अब तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा। उनके ऊपर अभी तक किसी प्रकार का कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। डॉक्टर विनीत पुनिया पर श्रेष्ठ नेतृत्व का हाथ है। वह कॉंग्रेस पार्टी मे फिलहाल राष्ट्रीय सचिव के पद पर है। डॉक्टर विनीत समय समय पर लोगो मिलते रहते है और हल्के मे उनके भी लोगो से अच्छे सम्बन्ध है।
2. बलवान सिंह दौलतपुरिया

बलवान सिंह दौलतपुरिया भी एक मजबूत दावेदार है। वह कुमारी सेलजा के गुट से है। वह फतेहाबाद से पूर्व विधायक भी रह चुके है। उनकी फतेहाबाद हलके मे उनकी अच्छी पकड़ है। फतेहाबाद हलके मे जाट वोटर ज्यादा है अगर पार्टी जाट उम्मीदवार उतारती है तो टिकट बलवान सिंह को मिलती नजर आ रही है। हुड़्डा और सेलजा के बीच टिकट बाँटने को लेकर समझौता होता है तो सेलजा गुट के सबसे प्रबल दावेदार है बलवान सिंह दौलतपुरिया।
3. डॉक्टर वीरेंदर सिवाच

डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच हाल ही मे जननायक जनता पार्टी से कांग्रेस मे शामिल हुए है। डॉक्टर सिवाच भी एक मजबूत दावेदार है। उन्होंने 2019 विधान सभा चुनाव जननायक जनता पार्टी से लड़ा था और मात्र 3300 वोटो से हार गए थे। डॉक्टर सिवाच को 74069 वोट मिले थे। डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच हुड़्डा गुट से है। उनकी भी हलके मे अच्छी जान पहचान है जिसका उनको फायदा मिलेगा।
कुछ नए चहरे है जिन्होने टिकट के लिए आवेदन किया है। बाकि टिकट का फैसला तो पार्टी हाई कमान को करना है। वो किसे अपना उम्मीदवार बनाकर भेजती है और वो उम्मीदवार कितना जनता की उम्मीदों पर खरा उतरता है ये तो आने वाला समय बताएगा। कौन बनेगा मुकदर का सिकंदर।



