स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर अवैध वसूली, शिकायतें बढ़ीं
मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में नाराज़गी बढ़ गई है, क्योंकि कई इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली के मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर, जोधपुर और अलवर सहित कई जिलों से शिकायतें मिली हैं कि बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदार घर-घर जाकर मीटर इंस्टॉलेशन के नाम पर 500 से 1500 रुपये तक वसूल रहे हैं, जबकि कंपनी के नियमों के अनुसार किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं ली जा सकती।
घटना सोमवार को उस समय सामने आई जब जयपुर के मानसरोवर सेक्टर–7 निवासी 34 वर्षीय विनोद शर्मा ने थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। विनोद ने बताया कि दो लोगों ने खुद को बिजली निगम का कर्मचारी बताया और मीटर लगाने के बदले पैसे की मांग की। जांच में पता चला कि विभाग की ओर से ऐसे किसी वसूली का आदेश नहीं है।
बिजली निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का चार्ज लेने का नियम नहीं है। निगम ने बताया कि इंस्टॉलेशन केवल अधिकृत एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, जिनके पास पहचान पत्र और वर्क ऑर्डर होना अनिवार्य है।
पुलिस ने शिकायत मिलने पर फील्ड टीमों को सतर्क किया है और फर्ज़ी वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारीयों ने कहा कि मीटर इंस्टॉलेशन से संबंधित किसी भी संदेह पर उपभोक्ता हेल्पलाइन या स्थानीय थाना संपर्क कर सकते हैं। इस मीटर घोटाले को रोकने के लिए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
Author: Umesh Kumar
welcome to Jhalko Bagdi



