वनपाल भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड जबरा राम गिरफ्तार
पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान में आयोजित वनपाल भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक हटाले का मुख्य सरगना जबरा राम जाट आखिरकार SOG की गिरफ्त में आ गया। कार्रवाई शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जब SOG टीम ने उसे जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र से पकड़ा।
45 वर्षीय जबरा राम जाट लंबे समय से फरार चल रहा था और पेपर लीक नेटवर्क का मुख्य संचालक माना जाता है। जांच में सामने आया कि उसने परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र अवैध तरीके से प्राप्त कर कई अभ्यर्थियों को मोटी रकम लेकर बेचा था। SOG के अधिकारियों के अनुसार पेपर लीक गैंग में कई राजस्थान और हरियाणा के लोग शामिल थे, जिनमें जबरा राम की प्रमुख भूमिका थी।
SOG ने बताया कि जबरा राम लगातार लोकेशन बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके, लेकिन तकनीकी सर्विलांस व इनपुट के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया गया। अधिकारियों ने उसके मोबाइल, दस्तावेज और संभावित पेमेंट रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। यह गिरफ्तारी पूरे मामले को सुलझाने में अहम मानी जा रही है।
राजस्थान सरकार ने पहले ही पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। SOG अब गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
Author: Umesh Kumar
welcome to Jhalko Bagdi



