कांग्रेस के 45 उम्मीदवारों की टिकट हुई फाइनल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। सोमवार (2 सितंबर) को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। विधानसभा की कुल 90 में से 45 सीटों पर चर्चा हुई। 34 सीटों पर पार्टी ने नाम तय भी कर लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला सीट से और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान होडल सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

बची हुई सीटों पर मंगलवार (3 सितंबर) को शाम 6 बजे से फिर मीटिंग होगी। सूत्रों ने ये भी बताया कि सोमवार की बैठक में कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को लेकर चर्चा नहीं हुई। ये दोनों पार्टी के सांसद हैं। कुमारी सैलजा सिरसा से लोकसभा की सदस्य हैं तो वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला राज्यसभा के सांसद हैं। दोनों ही विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस CEC की बैठक के बाद हरियाणा के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, 49 सीटों की सूची पेश की गई। 34 सीटों पर क्लियरेंस हो गया है। 15 नाम पेंडिंग हैं। 22 मौजूदा विधायकों के नाम फाइनल हैं। कल भी बैठक होगी, उम्मीद है परसों तक हमारी लिस्ट आ जाएगी।

इस बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा, “जब तक पार्टी के अध्यक्ष दस्तखत नहीं करेंगे तब तक मैं कुछ नहीं कह सकता। 49 सीटों पर चर्चा हुई है। इस लिस्ट में बड़े नेता कौन हैं, इस पर उन्होंने कहा, “हुड्डा जी”। भूपेंद्र हुड्डा कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस पर टीएस सिंह देव ने कहा कि जहाँ उनकी पुरानी सीट है, वहीं से लड़ेंगे।

क्या इस मीटिंग में विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के नाम पर चर्चा हुई है, इसके जवाब में टीएस सिंह देव ने कहा, “वो विनेश फोगट बताएंगी कि वो चुनाव लड़ना चाह रही हैं या नहीं लड़ना चाह रही है। इस मीटिंग में उनके नाम पर चर्चा नहीं हुई।”

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स