कल बीजेपी ने अपनी 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। फतेहाबाद विधानसभा सीट से डूडा राम बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया गया हैं। टिकट मिलने के बाद उनके घर बधाई देने वालो को जमावड़ा लग गया। उनके समर्थक उनको फोन पर और मिलकर बधाई दे रहे हैं। जो उम्मीदवार जनता की कसौटी पर खरा उतरता है, उसे ही जनता विधानसभा की राह दिखाती है, लेकिन टिकट मिलने के बाद उम्मीदवार भगवान की शरण में भी जा रहे है। जीत के लिए मन्नत मांग रहे है और हवन करवा रहे है।

आज सुबह पूर्व विधायक डूडा राम जी किरमारा मे भगवान भोले नाथ के मदिर मे पूजा करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर मे भगवान के सामने हाथ जोड़े और भगवान से जीत कर आशीर्वाद माँगा। इसके बाद डूडा राम जी ने गौशाला मे जाकर गौ माता को अपने हाथो से गुड़ खिलाया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट पाने वाले पूर्व विधायक डूडा राम ने किरमारा जाकर भगवान भोले नाथ के दर्शन किये । डूडा राम को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद फतेहाबाद विधानसभा मे उनके समर्थको मे काफ़ी ख़ुशी हैं।




