25 सितंबर की रैली का न्योता देने बनगांव मे पहुंची सुनैना चौटाला

हरियाणा मे अब रैलियों और सभाओ ओर दौर सुरु हो गया है। पर इलेक्शन हो ना हो इंडियन नेशनल लोकदल 25 सितम्बर को उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की जयंती के रूप मे हर साल रैली करके उनको याद किया जाता है। 25 सितम्बर को सम्मान दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस बार यह रैली जींद जिले के उचाना मे होने जा रही है जिसका न्योता देने उनकी पोत्रवधु सुनैना चौटाला कल फतेहाबाद हल्का के गांव किरढान और बनगांव मे पहुंची।

 

 

सुनैना चौटाला टेक्टर से ही दोनों गांव मे पहुंची। गांव वालों ने सुनैना चौटाला और उनके साथ आये मेहमानों का ढ़ोल बजाकर स्वागत किया। सुनैना चौटाला को गांव बनगांव और किरढ़ान देखने भीड़ उमड़ पड़ी। इतनी भीड़ देखकर सुनैना चौटाला गद-गद हो गई। उन्होने गांव वालों से 25 सितंबर को होने वाली सम्मान दिवस रैली का न्योता दिया और होने वाले विधानसभा चुनाव मे इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्यासी को वोट देकर जीता देना।

सुनैना चौटाला को सुनने और देखने के लिए महिलाओ ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। महिलाएं भी काफ़ी संख्या मे सभा मे पहुँची और उनको खूब आशीर्वाद दिया। सुनैना चौटाला ज़ब गांव बनगांव मे बोल रही थी तब एक नौजवान ने उनको बोला की आप भी दुष्यंत वाली मत कर देना।
इस सुनैना चौटाला ने बोला की हम ऐसा बिलकुल नहीं करेंगे। ऐनक छोड़कर आप गए थे हम आज भी वहीं हैं। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ। की इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार आने पर आपकी हर समस्याओ को सुना जायेगा और उनका हल किया जायेगा।

 

इस मोके पर फतेहाबाद हलके की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की पूरी टीम और बहुजन समाज पार्टी की पूरी टीम एक साथ थी।

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स