बीजेपी ने भट्टू मे खोलो अपना कार्यालय और चलाया डोर टू डोर अभियान

आज बीजेपी उम्मीदवार चौधरी दुड़ा राम और सीकर से पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती बहुत बड़े काफिले के साथ बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करने भट्टू मंडी पहुंचे उनको भट्टू मे बहुत जोरदार स्वागत किया गया। भट्टू और आस पास के सभी गांव से उनके स्वागत मे टेक्टर लेकर पहुंचे ग्रामीण। भट्टू मंडी पहुँच कर चौधरी दुड़ा राम पूजा करवाई और बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन किया।

 

 

कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद चौधरी दुड़ा राम ने भट्टू मंडी मे डोर टू डोर अभियान चलाया। वो मंडी की सभी दुकानों पर जाकर वोटो की अपील की। और विधानसभा चुनाव जितने पर उनकी सभी जायज मांगो को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

 

चौधरी दुड़ा राम को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार भट्टू ब्लॉक से बीजेपी को अच्छे वोटो से जीता कर भेजेंगे ये आये हुए सभी ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया। चौधरी दुड़ा राम ने सभी को पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।

शाम को गांव दैयर मे दुड़ा राम का गांव मे पहुंचे। जहाँ उनका बहुत ही जोरदार तरिके से गांव वालों ने स्वागत किया। काफ़ी जगह गांव मे उनके चाय के प्रोग्राम रहे।

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स