फतेहाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भरा नामांकन

फतेहाबाद की राजनीति बिलकुल गरमा गई है। फतेहाबाद सीट इस बार सबसे हॉट सीटों में से एक है। यंहा कांग्रेस ने इस बार बलवान सिंह दौलतपुरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। बलवान सिंह इस से पहले फतेहाबाद विधानसभा से 2014 से 2019 तक इनेलो से विधायक रहे है। इस बार बलवान सिंह कांग्रेस प्रत्यासी के रूप में आज अपना नामांकन दाखिल करवाया है।

हरियाणा में 5 बड़ी जीत में एक बलवान सिंह की होगी 

बलवान सिंह से हुई बात चित में बलवान सिंह ने बताया की कांग्रेस एक है और एक साथ मजबूती से मिलकर चुनाव लड़ेंगे। और जनता हमें जीताकर विधानसभा में भेजेगी और मैं ये विश्वास दिलाता हूँ की मंत्री पद फतेहाबाद में ले आऊंगा। बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आगे बताया की उनको जनता से अपार प्रेम और आदर सत्कार मिल रहा है। जनता बीजेपी की नीतियों से तंग आकर बहुत सी पार्टियों को छोड़कर लोगो ने आज बलवान सिंह दौलतपुरिया ने उनको कांग्रेस ज्वाइन करवाई। और जनता से बलवान सिंह ने ये वादा किया की आपके जो भी अपने हल्के की जो भी मांगे है उनको मैं पूरा करूंगा। आपकी आवाज को विधानसभा में मजबूती के साथ उठाऊंगा। आप मेरा साथ दो, मैंने जितने वादे किये है सब पर खरा उतरूँगा।

 

Jhalko Bagdi
Author: Jhalko Bagdi

Picture of Jhalko Bagdi

Jhalko Bagdi

Leave a Comment

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स