जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों पर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाकर्मी इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा बलों का अभियान जारी है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है।








