अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से देशभर की उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके चलते सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए विमानों के संचालन पर रोक लगा दी गई, जिसे नेशनवाइड ग्राउंड स्टॉप कहा जाता है। हालांकि, बाद में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने तकनीकी समस्या के बाद यह रोक हटा ली, जिससे उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू हो सका।








