कॉमेडियन पंकू से शादी का दावा, हिमाचल की युवती ने तस्वीरें और दस्तावेज किए सार्वजनिक

SHARE:

राजस्थान के चर्चित कॉमेडियन पंकज सोनी उर्फ पंकू एक बार फिर विवादों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हिमाचल प्रदेश की एक युवती ने पंकू से शादी होने का दावा किया है। युवती ने अपने दावे के समर्थन में शादी की तस्वीरें और विवाह से जुड़े कुछ दस्तावेज भी सार्वजनिक किए हैं। युवती का आरोप है कि वह पिछले करीब एक साल से न्याय की गुहार लगा रही है। हालांकि, दस्तावेजों की प्रामाणिकता और युवती के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, इस पूरे मामले पर पंकू की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Weather

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें