दिल्ली में नई मानसिक स्वास्थ्य निति लॉन्च

SHARE:

दिल्ली में आज लॉन्च होगी नई मानसिक स्वास्थ्य नीति, छात्रों और 29 साल तक के युवाओं को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार 19 नवंबर 2026 को नई मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति (Mental Health and Well-being Policy) लॉन्च करने जा रही है। इस नीति का उद्देश्य छात्रों और युवाओं के मानसिक, भावनात्मक एवं मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। इसके तहत 29 वर्ष तक के युवाओं को शामिल करने की योजना है।

 

नई नीति के दायरे में सरकारी, सहायता प्राप्त, सीएम श्री और निजी स्कूलों के साथ उच्च शिक्षण संस्थानों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों और औपचारिक शिक्षा व्यवस्था से बाहर के युवाओं को भी मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

 

स्कूल और कॉलेज में नियुक्त होंगे काउंसलर

 

नीति के तहत स्कूलों में प्रत्येक 500 विद्यार्थियों पर एक काउंसलर और उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रत्येक 100 विद्यार्थियों पर एक काउंसलर नियुक्त करने का प्रस्ताव है। इसके विद्यार्थियों को पढ़ाई के दबाव, परीक्षा के तनाव, चिंता और अन्य भावनात्मक समस्याओं से निपटने में सहायता मिल सकेगी।

 

शिक्षकों और कर्मचारियों को भी किया जाएगा जागरूक

 

इस नीति में केवल शिक्षकों ही नहीं, बल्कि गैर-शिक्षण कर्मचारियों और परिवहन कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। बच्चों की भावनात्मक स्थिति को समझने और उनकी समस्याओं को समय रहते पहचान-ने के लिए विशेष  प्रश्नावली और गतिविधियां तैयार की गई हैं।

 

दिल्ली सरकार का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। इस पहल के जरिए ऐसा माहौल तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जहां छात्र और युवा बिना किसी डर या संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकें।

Weather

🌦️ आज का मौसम

लोकेशन पता की जा रही है...

--°C

---

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें